बंद होने जा रहे है ये मशहूर TV शोज, 1 साल भी नहीं कर पाए

मनोरंजन: कोरोना महामारी के बाद से सब बदल गया है। दर्शकों का टेस्ट बदला है। OTT प्लेटफॉर्म को बूम मिला, तो इसका प्रभाव टेलीविज़न शोज और फिल्मों पर पड़ा। बॉलीवुड अब सफलता के ट्रैक पर लौट रहा है। लेकिन लगता है टेलीविज़न इंडस्ट्री में निर्माता अभी तक दर्शकों की मांग को नहीं समझ पाए हैं। आए दिन नए शोज लॉन्च होते हैं तथा महीने भर पश्चात् उनपर ताला लग जाता है।
पिछले महीनों में कई शोज बंद हुए हैं। अब नए सीरियल्स की लिस्ट आ गई है। टेलीविज़न के कई बड़े और लोकप्रिय शोज पर खतरा मंडरा रहा है। आइये आपको बताते हैं किसके ऑफएयर होने की चर्चा है। टीना दत्ता और जय भानुशाली का शो ‘हम रहे ना रहे हम’ बंद हो सकता है। ये फैसला अचानक ही लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शो के टेलीकास्ट की फाइनल डेट अभी कंफर्म नहीं है। अभी प्रोडक्शन और स्टार्स ने ये खबर कंफर्म नहीं की है। ये सीरियल इसी वर्ष 10 अप्रैल को लॉन्च हुआ था।
बालवीर 3 को बहुत से खराब TRP मिल रही है। चर्चा है शो अक्टूबर के पहले सप्ताह में बंद हो जाएगा। तब तक के लिए बालवीर 3 के कंटेंट पर फिर से काम किया जा रहा है। बालवीर 3, इसी वर्ष मार्च में शुरू हुआ था। जीटीवी का शो मैत्री 17 सितंबर को बंद होगा। 8 महीने के अंदर शो पर ताला लगेगा। प्रशंसक मैत्री के टाइमस्लॉट पर नया शो ‘क्योंकि सास मां बहू बेटी होती है’ देख पाएंगे। शो धर्मपत्नी पर भी 10 महीने पश्चात् ताला लगने वाला है। खबरें हैं 29 सितंबर को शो का अंतिम एपिसोड टेलिकास्ट होगा। इसे बिग बॉस 17 रिप्लेस कर सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक