खड़गे और सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।

खरगे ने कहा, ”भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी की जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने में व हमारे देश को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में इंदिरा जी की अहम भूमिका रही।”
खरगे ने आगे कहा पूर्व पीएम ने भारत के लिए कुशल नेतृत्व, सच्ची निष्ठा और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का लगातार परिचय दिया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
#WATCH | Congress national president Mallikarjun Kharge, Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi, Congress MP Rahul Gandhi and Congress general secretary KC Venugopal pay tribute to former Prime Minister Indira Gandhi at Shakti Sthal, on her birth anniversary today. pic.twitter.com/RYKoK5SEsE
— ANI (@ANI) November 19, 2023