छठ पर्व पर स्वच्छता रैली निकाली गयी

छपरा: छपरा नगर निगम के द्वारा दशहरा पर्व एवं छठ महापर्व को देखते हुए स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर थाना से होते हुए दरोगा राय चौक पर समाप्त हो गयी। रैली का मुख्य उद्देश्य यह था की शहर के लोग स्वच्छता के प्रति हमेशा जागरूक रहे ताकि हमारा छपरा शहर स्वच्छ रहे और हम सभी स्वस्थ रहें। विधायक डॉ. सी एन गुप्ता,जिला परिषद अध्यछ,कार्यकारी महापौर रागनी कुमारी,नगर आयुक्त सुमित कुमार , उप नगर आयुक्त ओम प्रकाश सिंह, नगर प्रबंधक वेद प्रकाश वर्णवाल,निरज कुमार झा,नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु,वार्ड पार्षद , सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के अलावा सभी नगर निगम कर्मी एवं सभी सफाई कर्मी के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
