किसानों के मुआवजे को लेकर बीजेपी नेता ने उठाई मांग

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ बारिश कम होने की स्थिति में अब हर जगह किसानों के लिए मुआवजा देने की मांग उठने लगी है। इसी के चलते आज सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर से मिलकर किसानों के खेतों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की बात कही। इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आजा ने बताया कि बरसात की कमी के कारण किसने की फैसले खराब हो चुकी है। ऐसे में उनकी मदद की जानी चाहिए। इसके अलावा जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने भी मुख्यमंत्री को एक लेटर लिखा है।
चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून में भी औसतन 60 प्रतिशत बारिश भी नहीं हुई। अगस्त महीना भी लगभग पूरा सुखा ही निकला। ऐसे में गर्मी भी तेज हो गई। जिसके कारण खेतों में पानी की पिलाई करवाने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फैसले भी लगभग खराब होती जा रही है। किसानों की तरफ से आज सोमवार को भाजपाइयों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जिस प्रकार चित्तौड़गढ़ जिले में फसल का खराबा हुआ है, किसानों के आंसू बह रहे हैं। बारिश नहीं होने की वजह से फसल खत्म हो चुकी है। किसान बर्बाद हो चुके हैं। खाद और बीज जो डाला है, वह निकालने की गुंजाइश नहीं है। आने वाले दिनों में पशुओं को क्या खिलाएंगे, इसकी भी आशा नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब बारिश होने की असर भी नहीं है। मैं आज गांव और खेतों में जाकर देख कर आया। आज किसान बहुत परेशान है। मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करता हूं कि कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उनके खेतों की गिरदावरी करवाएं। किसानों के बुरे दिन में उनकी मदद करें। जब सरकार से ही मदद नहीं मिलती है तो किसानों के पास आत्महत्या का ऊपर शेष बचता है। इसके अलावा जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक लेटर लिखकर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, पूर्व प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, जिला आईटी संयोजक राजन माली, रवि विराणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक