धर्म-अध्यात्म

छठ पूजा में न करे गलती , तो छठी मैया हो जाएंगी नाराज़

ज्योतिष न्यूज़ : ​सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन छठ पर्व को बेहद ही खास माना जाता है जिसे महापर्व की श्रेणी में रखा जाता है। छठ का व्रत सभी व्रतों में सबसे अधिक कठिन होता है। जो कि हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है।

इस बार यह पर्व 17 नवंबर से आरंभ हो रहा है। जो पूरे चार दिनों तक चलेगा। इसका समापन 20 नवंबर को सुबह सूर्य को जल अर्पित करने के बाद हो जाएगा। छठ के दिन छठी मैया की पूजा करना उत्तम माना जाता है लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसे काम भी है जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना छठी मैया नाराज़ हो सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं।

छठ पूजा में न करें ये काम—
छठ पूजा में भगवान सूर्य देव की साधना होती है इस दौरान लोग भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं साथ ही इनकी विधिवत पूजा की जाती है इस दौरान भूलकर भी चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए इस पूजा में मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है इसके अलावा छठ महापर्व के शुभ दिन पर मांस मदिरा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए और ना ही घर लाना चाहिए।

इसके अलावा छठ पूजा के दौरान लहसुन प्याज का उपयोग भी वर्जित माना गया है। व्रती को इस दिन सूर्यदेव को जल अर्पित किए बिना ​किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए इसके अलावा छठ व्रती महिलाएं जमीन पर ही सोएं। छठ पूजा का प्रसाद बनाते वक्त इसे चखने की भूल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से प्रसाद जूठा हो जाता है और इससे छठी मैया क्रोधित हो सकती हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक