वन विभाग ने बिरना फर्न तस्करी करने वाले व्यक्ति से वसूला जुर्माना

संगड़ाह। जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में वन विभाग की टीम ने एक पिकअप से बिरना फर्न की तस्करी करने के आरोप में जुर्माना वसूला गया है। वन विभाग की टीम ने पिकअप (HP791436) कब्जे में लेकर चालक से 83,105 रुपए का जुर्माना वसूला है। आरोपी व्यक्ति की पहचान जागर सिंह गांव भलाड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, फूलों के बुके या गुलदस्ते की पैकिंग के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे शहरों में बिरना फर्न की तस्करी की जाती है। जिसके चलते वन विभाग द्वारा रात के समय देवदार और बान के पेड़-पौधों और दुलर्भ वनस्पतियों की सुरक्षा के लिए नाकाबंदी की जाती है।
इसी दौरान वन विभाग की टीम ने आरओ विद्यासागर के नेतृत्व में आरोपी जागर सिंह को 1,050 किलो ग्राम दुर्लभ घास अथवा फर्न की तस्करी करते हुए पकड़ा और उसकी पिकअप को कब्जे में कर लिया गया। जिसके बाद विभाग ने आरोपी से 83,105 रुपए का जुर्माना वसूला। विभाग द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद पिकअप को छोड़ दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएफ़ओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर के द्वारा की गई।