दोस्त की विधवा संग किया बलात्कार, फिर जान से मारने की धमकी दी

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम मुड़खेड़ा में एक युवक ने अपने स्वर्गवासी दोस्त की विधवा के साथ दुष्कर्म की वारदात की। महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुड़खेड़ा निवासी एक विधवा महिला ने सुभाषपुरा पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। उसके पति की मगरौनी निवासी संतोष पुत्र नथुआ आदिवासी से मित्रता थी। महिला के अनुसार पति की मौत के पहले संतोष का घर पर खूब आना-जाना था। कुछ समय पहले पति की मृत्यु हो गई।
उसके बाद भी संतोष पुराने संबंधों के नाते घर आता जाता रहा। महिला ने कहा कि करीब एक माह पहले रात के समय संतोष घर आया। वह रात होने का हवाला देकर घर पर रूक गया। रात के समय संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि वह किसी को कुछ नहीं बताएगी, नहीं तो वह उसे जान से मारकर देगा। उसने डर के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बुधवार को उसने खुद के साथ हुई ज्यादती की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक