सम्राट चौधरी ने कहा कि डीजीपी सरकार से परेशान होकर बिहार से भाग रहे है

भाजपा : बिहार में भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी गुरुवार को राज्य में महागठबंधन सरकार का एक साल पूरा होने पर नीतीश-तेजस्वी सरकार पर बरसे। सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार को घेरते हुए कहा कि यह महागठबंधन सरकार की वर्षगांठ नहीं है। यह विकास की पुण्यतिथि व सुशासन की बरसी है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राज्य की घमंडी सरकार नौकरी मांगने वालों पर लाठी चलाती है तो कटिहार में बिजली मांग रहे किसानों पर गोली चलवाती है। सरकार संपोषित भ्रष्टाचार और कुशासन से आहत डीजीपी आरएस भट्टी बिहार छोड़ भागने को तैयार हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार डीजीपी को सुशासन स्थापित करने से रोक रही है। इस दौरान, उन्‍होंने महागठबंधन सरकार को घमंडी गठबंधन सरकार करार दिया। चौधरी ने कहा कि बिहार में घमंडी गठबंधन की सरकार को एक साल पूरा हो गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सही अर्थों में आज विकास की पुण्यतिथि है और सुशासन की बरसी है। भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य में युवा भाजपा ने धिक्कार मार्च निकाल। सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। राज्य सरकार के 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।बरसी है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राज्य की घमंडी सरकार नौकरी मांगने वालों पर लाठी चलाती है तो कटिहार में बिजली मांग रहे किसानों पर गोली चलवाती है। सरकार संपोषित भ्रष्टाचार और कुशासन से आहत डीजीपी आरएस भट्टी बिहार छोड़ भागने को तैयार हैं। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि महागठबंधन सरकार डीजीपी को सुशासन स्थापित करने से रोक रही है। इस दौरान, उन्‍होंने महागठबंधन सरकार को घमंडी गठबंधन सरकार करार दिया। चौधरी ने कहा कि बिहार में घमंडी गठबंधन की सरकार को एक साल पूरा हो गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सही अर्थों में आज विकास की पुण्यतिथि है और सुशासन की बरसी है। भ्रष्टाचार के विरोध में राज्य में युवा भाजपा ने धिक्कार मार्च निकाल। सभी जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। राज्य सरकार के 10 लाख लोगों को नौकरी देने के वादे की ओर ध्यान आकृष्ट किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक