3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, परीक्षा देने के बाद नहीं लौटी घर

शिमला। राजधानी शिमला के मल्याणा क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि इन तीन लड़कियों में से दो बहने हैं और एक उनकी सहेली है। तीनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 12 से 14 साल की है। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता लड़कियों के परिजनों ने बताया कि तीनों लड़कियां सुबह स्कूल में परीक्षा देने गई थी। उन्होंने परीक्षा दी और वहां से लापता हो गई। जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने थक हार कर ढली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
परिजनों ने शिकायत दर्ज करते समय बताया कि तीनों लड़कियां घर में बिना बताए चली गई हैं और अब तक वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस को सुचना मिली कि तीनों लड़कियां चंडीगढ़ में हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर एक टीम का गठन किया और पुलिस की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। सुनील नेगी एएसपी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि बताया कि लड़कियों को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक