संदिग्ध हालत में महिला और बच्चे शव, लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा

बिहार : बिहार के जमुई में महिला और बच्चे शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बरूअटा गांव की है।

दरअसल, जमुई के नगर थाना क्षेत्र के बरूअटा गांव स्थित धीरजी आहार में बच्चे और एक महिला का शव लोगों ने देखा। महिला और बच्चे के गले पर चोट के कई निशान भी मिले हैं।बच्चे की उम्र करीब एक वर्ष है और महिला की उम्र 27-28 वर्ष के आसपास होगी। एक साथ दोनों का शव आहार में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से आहर से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला और बच्चे की हत्या करने के बाद दोनों के शव को आहर में फेंक दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक