दशहरा 2023 का क्या है शुभ मुहूर्त

दशहरा : कल यानी 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को देशभर में दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम और देवी दुर्गा की साधना आराधना की जाती है।

शास्त्र अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। दशहरे पर पूजा पाठ और हवन के अलावा शस्त्र पूजा का भी विधान होता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

विजयादशमी की तिथि—
पंचांग के अनुसार दशमी तिथि का आरंभ 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से हो रहा है तो वही समापन 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 24 अक्टूबर को ही दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा और रावण दहन का पहला विजया मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

इसके अलावा दूसरा मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वही शाम का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि दशहरे के दिन दोपहर के समय पूजा करना उत्तम माना जाता है। इस दिन बही खाते की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर लाभ के योग बनते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक