पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

जगराओं। सिधवा बेट इलाके के गांव मलसिया बांजन में किसान की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया बैट, एक मोबाइल, एक बाइक बरामद किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ शरीरिक सम्बंधों के शक में अपने ही दोस्त की मारपीट कर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ बबला निवासी गांव सलेमपुरा व अमरीक सिंह उर्फ बोबी निवासी गांव मधेपुर के रुप में हुई है। पत्नी बिन्द्र कौर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति रेशम सिंह शनिवार को खेतों में फसलों को पानी लगाने गया था। शाम को वह वापिस नहीं आया। जिसके बाद वह उसे देखने के लिए खेत की तरफ गई। वहीं गुरजीत सिंह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके पति पर बेसबाल बैट से हमला कर दिया जबकि उसका पति सडक़ पर जख्मी हालत में गिर गया था। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी पति को जख्मी हालत में छोडक़र फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से वह पति को सरकारी अस्पताल सिधवा बेट ले गई। जहां उसको जगराओं रैफर कर दिया गया। उसे फिर सिविल अस्पताल लुधियाना रैफर कर दिया गया। लुधियाना ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों खिलाफ कतल का केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। बिन्द्र कौर ने बताया कि उसका पति रेशम सिंह व गुरजीत सिंह उर्फ गीता गुढ़े दोस्त थे व अकसर एक दुसरे के घर आते जाते रहते थे। गुरजीत सिंह रेशम सिंह के अपनी पत्नी बबली के साथ अवैध सम्बंध होने का शक्क करता था। इस सम्बंधी गुरजीत सिंह ने उसे शिकायत भी की थी। उसने आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की शक्क के आधार पर हत्या कर दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक