नेहा धूपिया के लुक्स आज भी हैं कमाल, देखें उनकी खास तस्वीरें

मनोरंजन: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नेहा धूपिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों के साथ टीवी शो में भी काम किया हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरती और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नेहा धूपिया के बोल्ड लुक्स की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
नेहा धूपिया 43 साल की हो चुकी हैं। हालांकि उनकी तस्वीरों को देखने के बाद यह कहना मुश्किल हो जाता है कि वह 43 साल की हैं। इतना ही नहीं, वह हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी के साथ 10 मई, 2018 को एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 5 महीने बाद ही नेहा ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं साल 2021 को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था।
नेहा धूपिया दो बच्चों की मां होने के बाद भी बड़े पर्दे पर एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।
