कांग्रेस ने किसानों से झूठ बोलकर उन्हें डिफाल्टर बना दिया: शिवराज चौहान

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी झूठ बोलते रहे कि कर्ज माफ करेंगे, लेकिन उन्होंने किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। कमलनाथ ने तो सारी योजनाएं बंद कर दी, कांग्रेस गंदगी और भ्रम फैला रही है। गंदे आरोप लगा रही है। पहले कांग्रेस ने 900 वादे किए पर एक भी पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री चौहान रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सतना जिले के मझगंवा विकासखंड के मिचकुरीन गांव में जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघर्ष का शंख फूंक दिया गया है। श्रीराम जी की हम पर बहुत कृपा है, तभी हमें संतों का सानिध्य मिल रहा है। 2003, 2008, 2013 और 2018 में भरपूर आशीर्वाद विंध्य की जनता का हमें मिला था। इस बार भी हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा। दोरी सागर बांध का अब काम शुरू होने जा रहा है। पहले यहां डाकुओं का आतंक था, लेकिन हमने डाकुओं का सफाया कर दिया।
उन्होंने कहा कि मंदाकिनी और नर्मदा जी का संगम होगा। नर्मदा जी का पानी दोरी सागर तक लाएंगे, उसके बाद मंदाकिनी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश कम हुई है, किसान चिंतित हैं, लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार इस विपत्ति से मुक्त कराएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों के झांसों में नहीं आना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 11 साल 11 महीने और 11 दिन इस क्षेत्र में बिताने वाले श्रीराम की धरती से जन आशीर्वाद यात्रा का आज आगाज हुआ है। भाजपा ने इस मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने का कार्य किया है। हर गरीब के जीवन को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। हमने केवल वादे-नारे नहीं दिए, जनता के काम किए हैं। हमने जो किया है, उसके आधार पर जन आशीर्वाद लेने के लिए हम निकले हैं। यह भूमि तो संकल्प की भूमि है। भगवान श्रीराम ने इस भूमि से दुराचारियों का अंत करने का संकल्प लिया था। आज जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत इस संकल्प भूमि से हुई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक