चाहती हैं आकर्षक और सुडौल स्तन, इन घरेलू नुस्खों से करें इसे पूरा

नुस्खों से करें इसे पूरा
हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए वह अपने हर अंग की सुंदरता पर ध्यान देती हैं। इन्हीं में से एक हैं उनके स्तन अर्थात ब्रेस्ट जो परफेक्ट फिगर पाने में उनकी बहुत मदद करते हैं। कई महिलाओं का ब्रेस्ट साइज परफेक्ट होता है लेकिन कुछ को इसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को बड़े ब्रेस्ट पसंद होते हैं। ऐसे में कई महिलाएं इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। यह ट्रीटमेंट महंगे होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाते हैं। लेकिन आप अपने घर में ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने स्तनों का आकार बढ़ा सकती हैं और उन्हें आकर्षक एवं सुडौल बना सकती हैं। आज हम यहां आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में
जैतून का तेल
सोने पहले जैतून के तेल से लगभग 15 मिनिट तक रोजाना मसाज करने से स्तनों के आकार में फर्क पड़ता है। यह ब्लड सर्क्युलेशन को अच्छा करता है साथ ही ऐसा करना आपको कैंसर की बीमारी से भी बचा कर रखने में सहायक होता है।
वैसे तो मेथी के बहुत से लाभ होते है। साथ ही इसका प्रयोग लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले इसके पाउडर को कुछ बूँद पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उस पेस्ट से दिन में कम से कम दो बार अपने स्तनों की मसाज करें। इसे कम से कम 15 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर धो लें। इसे आयुर्वेदिक उपचारों में काफी प्रयोग किया जाता है।
मसूर दाल
एक कप पानी लें और उसमें एक कटोरी लाल दाल 2 घंटे के लिए भीगने को रख दें। इसके बाद दाल को पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब आपको दाल को पीसकर बने इस पेस्ट को अपने स्तनों पर लगाना है। ब्रेस्ट पर इस पेसट को आधे से एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से ब्रेस्ट को साफ कर लें। जब तक आपको मनचाहा परिणाम न मिल जाए तब तक इस नुस्खे का इस्तेमाल जारी रखें।
सोया मिल्क
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय में सोयाबीन दूध या सोया प्रोडक्ट का उपयोग लाभकारी हो सकता है। सोयाबीन दूध या सोया प्रोडक्ट ब्रेस्ट डेंसिटी बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। एक स्टडी में कहा गया है कि सोया प्रोडक्ट में आइसोफ्लावोन नामक फाइटोएस्ट्रोजन का उच्च स्तर होता है। यह धीरे-धीरे स्तनों के आकार को और घनत्व को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। ऐसे में स्तन बढ़ाने के घरेलू उपाय के तौर पर सोया प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सौंफ के बीज
बता दें कि सौंफ के बीच भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद करते हैं। एस्ट्रोजन एक वुमन हॉर्मोन होता है जो स्तनों के विकास को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में सौंफ के बीज एस्ट्रोजन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं इसके उपयोग के लिए आप कॉड लिवर के तेल में सौंफ के बीज को गर्म करें और इसे लाल होने के लिए छोड़ दें। बाद में तेल ठंडा करने के बाद 15 मिनट तक मालिश करें और धो लें। इस उपचार को दिन में कम से कम 2 बार दोहराएं। फायदा मिलेगा।
प्याज का रस
ब्रेस्ट बढ़ाने दवा प्याज का रस भी है। दो प्याज लें और उन्हें पीसकर रस निकाल लें। इस रस में शहद और हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले स्तनों की मालिश करें। रातभर इसे ब्रेस्ट पर ही लगा रहने दें और फिर सुबह गुनगुने पानी से ब्रेस्ट को धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए रोज इस उपाय को करें।
शतावरी पाउडर
आयुर्वेद जड़ी बूटी में शतावरी का नाम भी आता है। यह स्वास्थ्य के अनेक बीमारियों को दूर रखने में बेहद मददगार है। वहीं महिलाओं की हर समस्या का उपचार इसके पास होता है। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो यह स्तन को बढ़ाने में भी मदद करता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले 3 ग्राम शतावरी की जड़ एक कप दूध के साथ ग्रहण करें। ऐसा कम से कम 2 महीने तक करें। असर दिखना शुरू हो जाएगा।
एलोवेरा
एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, चुटकीभर हल्की मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 विटामिन ई मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को ब्रेस्ट पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके अलावा रात को सोने से पहले 2-2 छोटे चम्मच एलोवेरा और विटामिन ई मिलाकर ब्रेस्ट पर 3-5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।
