इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर की धार्मिक टिपण्णी, 200 लोगो पर केस दर्ज

बरेली | एक किशोर ने मंगलवार रात इंस्टाग्राम पर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर वीडियो पोस्ट कर धार्मिक टिप्पणी की। जिस पर कस्बे का माहौल गरमा गया और समुदाय विशेष के लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में पुलिस ने 150-200 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने किशोर को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

कस्बे के एक किशोर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे आक्रोशित लोग एक जगह पर एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह और इंस्पेक्टर देवरनियां मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर माहौल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।