पूर्व मुखिया स्वर्गीय कपिल देव मंडल की 19वीं पुण्यतिथि समारोह आयोजित

लखीसराय: स्वर्गीय कपिल देव मंडल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आज किउल रेलवे इंस्टिट्यूट प्रांगण में स्वर्गीय कपिल देव मंडल की 19वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि रविकांत यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कांग्रेस नेता महेश यादव,सनोज यादव,स्व मंडल के सुपुत्र नीतीश कुमार ,भाई संजय मंडल सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा दिवंगत मुखिया स्वर्गीय कपिल देव मंडल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन एवं वंदन किया। इस बीच आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला राष्ट्रीय जनता दल के सचिव नरेश यादव ने उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालें एवं उन्हें सामाजिक न्याय का जुझारू योद्धा बताया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के द्वारा 2 मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामनाएं भी की गई।
