नहर में तैरता हुआ मिला व्यक्ति का शव

लुधियाना। लुधियाना में डल्ला नहर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद हठूर पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोरों ने मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली है। गोताखोर बंटी ने बताया कि वह रोजाना की तरह नहर पर था। उसने शव देखा तो वह उसे निकालने के लिए नहर में कूद गया। इतने में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों की मौजूदगी में उसने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की हालत काफी खराब है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई। मरने वाले की बाजू पर एक ओंकार लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगराओं के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। आसपास के गांवों और पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है ताकि यदि कोई व्यक्ति लापता हो तो उसकी पहचान हो सके।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक