कार में फंसकर कई किमी तक घिसटता रहा शव, चालक को पता ही नहीं चला

मथुरा। यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। मंगलवार की तड़के यहां एक कार किसी अज्ञात शख्स के शव को लगभग 12 किमी तक घसीट कर लेकर चली गई और गाड़ी चलाने वाले को इसका पता भी नहीं चला। मांट टोल प्लाजा पर जब गाड़ी रुकी तब उसके नीचे फंसे शव का पता चल पाया। तब तक शव में सिर्फ सिर बचा था, जो गाड़ी के पिछले हिस्से में फंसा हुआ था। बचे शेष शरीर के लोथड़ा बन चुके थे। दरअसल, मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर आगरा से दिल्ली जा रही एक कार सुबह के तकरीबन 3 बजे पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी के पिछले हिस्से में एक शव फंसा देखा। शव में केवल सिर बचा था।
बाकी का शरीर लोथड़ा बन गया था। चालक को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी। कार टोल पर रुकी तो प्लाजा के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कार चालक को इस बारे में जानकारी दी। स्विफ्ट डिजायर कार सवार महिला पुरूष आगरा से दिल्ली के लौट रहे थे। जिस व्यक्ति का शव था, उसके जूते यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 106 पर मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि शख्स की मौत वहीं पर हुई होगी। यहीं पर शव कार में फंसा होगा। चालक को इसकी जानकारी माइलस्टोन संख्या 94 के पास स्थित टोल प्लाजा पर हुई है। ऐसे में शव के तकरीबन 12 किमी तक घसीटते चले आने की संभावना है। यहां तक पहुंचते-पहुंचते शव में सिर्फ सिर बच पाया। बाकी का पूरा शरीर लोथड़ा बन गया था। युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस ने दिल्ली स्थित संगम विहार के रहने वाले वीरेंद्र को हिरासत में लिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक