महिला ने अपने बच्चे को बेचा, सामने आया ये सच

कोलकाता में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने बच्चे को बेचा, सामने आया ये सच में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि महिला ने चार लाख रुपए के लिए अपने बच्चे को एक अन्य महिला को बेच दिया था। आरोपी महिला का नाम रुपाली मोंडल बताया गया है।

इस घटना के बारे में तब पता चला जब आनंदपुर पुलिस थाने को इस बारे में सू्चना मिली। इसमें बताया गया कि रुपाली ने गलत ढंग से पैसे लिए हैं। रुपाली कोलकाता के नोनाडांगा के रेल कॉलोनी की रहने वाली है। बताया गया कि उसकी बच्ची मात्र एक महीने की है। पड़ोस में रहने वाली महिला, प्रतिमा भुइन्या की शिकायत के आधार पर रुपाली के खिलाफ उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
मामले में सख्त पूछताछ के बाद मिदनापुर की रहने वाली कल्याणी गुहा के बारे में पता चला। गुहा को परनाश्री पुलिस थाने के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुहा के घर से छोटी बच्ची को बरामद भी किया है और चाइल्डकेयर यूनिट को सौंप दिया गया। बताया गया है कि कल्याणी गुहा के कोई संतान नहीं है। उसकी शादी को 15 साल बीत चुके हैं। संभवत: इतने दिनों तक बच्चे न होने के चलते ही उसने बच्ची को खरीदा था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक