उत्तर प्रदेश में एक और हैवानियत हुई

UP : तीन युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की सुबह कूड़ा डालने गई थी.
तभी बच्ची को अगवा करने वाले बदमाशों ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में बच्ची को खेत के कुएं में फेंक दिया। स्थानीय मजदूरों ने देखा और पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने पीड़ित को बचाया।
