अनियंत्रित होकर फिसली बाइक महिला गंभीर रूप से घायल

अलवर। बानसूर के बबरिया में बुधवार दोपहर 2 बजे सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से बानसूर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।
हादसा बानसूर के बबरिया के जैला रावत की ढाणी के पास हुआ। जहां छतरपुरा निवासी सोनू पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान जैला रावत की ढाणी पर बने ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें बाइक पर पीछे बैठी महिला सरिता (28) गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को बानसूर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
