रिकार्ड 50855 करोड़ कमाई, फास्टैग ने भर दिया खजाना

नई दिल्ली। फास्टैग ने सरकार का खजाना भर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस साल रिकार्डतोड़ कमाई हुई है। जानकारी के अनुसार देश में फास्टैग के माध्यम से टोल संग्रह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और गत वर्ष दिसंबर तक टोल प्लाजा में फास्टैग से संग्रह 46 प्रतिशत बढ़ा है। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 2022 में टोल प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से 50,855 करोड़ का संग्रह हुआ है, जो पहले साल की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
मंत्रालय के अनुसार दिसंबर तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर शुल्क प्लाजा पर फास्टैग के माध्यम से औसत दैनिक टोल संग्रह 134.44 करोड़ रुपए था, जबकि दिसंबर में एक दिन का उच्चतम संग्रह 24 दिसंबर को 144.19 करोड़ रुपए रहा। टोल प्लाजा पर इसी तरह से फास्टैग के माध्यम से लेनदेन में बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 की तुलना में 2022 में इसमें 48 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। साल 2021 में फास्टैग से लेनदेन 219 करोड़ था जो 2022 में बढ कर 324 करोड़ रुपए पहुंचा।
देश में अब तक 6.4 करोड़ फास्टैग जारी किए गए और फास्टैग से भुगतान में सक्षम प्लाजा की संख्या 2022 में बढक़र 1,181 रही। इसमें 323 राज्य राजमार्ग शुल्क प्लाजा से हुआ संग्रह भी शामिल है जो वर्ष 2021 में 922 थी। मंत्रालय के अनुसार फस्टैग के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर शुल्क प्लाजा में प्रतीक्षा का समय बहुत घट गया है और लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है। राजमार्ग उपयोगकर्ताओं द्वारा फस्टैग को अपनाने और इसके टोल प्लाजा पर इस्तेमाल में तेजी आई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक