सर्दियों के कपड़े का कैसे रखें ख्याल

सर्दियों के कपड़े : सर्दियों के कपड़े बेहद महंगे होते है जिसका खास तरह ख्याल भी रखना चाहिए। सर्दी के मौसम में लोग महंगे गर्म और ऊनी कपड़े खरीदते हैं लेकिन अक्सर इन कपड़ों की देखभाल और सही भंडारण न होने के कारण ये कुछ ही समय में बदरंग और पुराने दिखने लगते हैं। इसे धोने और स्टोर करने का तरीका दूसरे कपड़ों की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसके साथ ही इन्हें धोने, सुखाने और मोड़ने का भी अलग तरीका होता है। अगर आप ऊनी और गर्म कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करके रखेंगे तो वे सालों तक चलेंगे और नए जैसे दिखेंगे।

ऊनी कपड़ों को नमी वाले स्थानों पर न रखें
ऊनी कपड़ों को हमेशा सूखा रखना चाहिए क्योंकि इन्हें हर दिन पहनना और उतारना होता है। लापरवाही के कारण हम अक्सर बाथरूम में भी ऊनी कपड़े छोड़ देते हैं, जो अच्छी आदत नहीं है। जिन ऊनी कपड़ों का आप उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें धूप में सुखाने के लिए सूखी और बंद जगह पर रखें।
ऊनी कपड़ों को लिक्विड डिटर्जेंट से ही धोएं
ऊनी कपड़ों को धोने के लिए हमेशा लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके रसायन ऊनी कपड़ों के लिए उपयुक्त होते हैं। इसके अलावा ऊनी और गर्म कपड़ों को मुलायम ब्रश से ही साफ करना चाहिए। ऊनी और गर्म कपड़ों को कभी भी वॉशिंग मशीन में न धोएं।
धोने के बाद कपड़ों को धूप में रखें
ठंड का मौसम अक्सर उमस भरा होता है और नमी ऊनी और गर्म कपड़ों की दुश्मन होती है। नमी के कारण ऊनी कपड़ों में फफूंद लग जाती है, जो कई बार सतह से दिखाई नहीं देती लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है। इसलिए गर्म कपड़ों को धूप दिखाना जरूरी है।
भूलकर भी गर्म पानी का प्रयोग न करें
ऊनी और गर्म कपड़े बहुत मुलायम होते हैं। इसे गर्म पानी से दूर रखें. गर्म पानी में धोने से कपड़े सिकुड़ने का खतरा रहता है। इसलिए इन्हें ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। हालाँकि, अत्यधिक गंदे कपड़ों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग किया जा सकता है।
कपड़ों से दाग कैसे हटाएं
ऊनी कपड़ों पर दाग लग जाए तो पहले पानी गर्म कर लें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो. अब इस गर्म पानी में थोड़ा सा स्पिरिट मिला लें। इस गर्म पानी से ऊनी कपड़े धोएं। दाग हटाने में आसानी होगी
इस्त्री के लिए सामान्य प्रेस का प्रयोग न करें।
ऊनी कपड़ों को इस्त्री करने के लिए सामान्य इस्त्री की आवश्यकता नहीं होती है। ऊनी और गर्म कपड़ों के लिए हमेशा स्टीम आयरन का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके घर में स्टीम आयरन नहीं है तो ऊनी और गर्म कपड़े के ऊपर एक सूती कपड़ा रखें और उसे दबाएं।
ऊनी कपड़ों का भंडारण करते समय ऐसा करें
जिस सूटकेस या डिब्बे में आप अपने कपड़े रखते हैं, उसमें पहले अखबार बिछा लें और फिर उस पर नीम की कुछ सूखी पत्तियां रख दें। इससे नमी नहीं रहेगी और आपके कपड़े सुरक्षित रहेंगे।