हार्वेस्टर कंपनी के वर्कर पर हमला, हालत नाजुक

भाटापारा। विधानसभा अंतर्गत सिमगा में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बता दे कि हरियाणा निवासी लड़का सिमगा में हार्वेस्टर कंपनी में काम करता है, जिस पर चाकू से वार किया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

दरअसल, सिमगा के रहने वाले लड़के ने आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया है। सिमगा के हार्वेस्टर कंपनी में काम करने वाला हरियाणा निवासी सतपाल सिंह द्वारा सिमगा निवासी मार्शल फिलिप्स पर अपने घर के आस-पास ज्यादा घूमने को लेकर मनचले आशिक होने का शक करते हुए उसके साथ कहासुनी हुई थी, जिसको लेकर जब हरियाणा निवासी सतपाल सिंह सिमगा नगर के अंदर घूमने गया तभी मार्शल फिलिप के द्वारा आपसी रंजिश पालते हुए अचानक सतपाल सिंह के ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में सतपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ सिमगा थाना में मामला दर्ज कराया गया, वहीं पुलिस द्वारा आरोपी की खोज की जा रही है। 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक