
याना गांव : कर्नाटक में कई खूबसूरत गांव है। यहाँ गांवों की कोई कमी नहीं है।कर्नाटक में ऐसा ही एक गांव है जिसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। कर्नाटक का यह खूबसूरत गांव जंगलों में छिपा है। यहां के याना गांव की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

इसका सबसे असामान्य पहलू काली क्रिस्टलीय चट्टानें हैं जो शिव लिंगम का निर्माण करती हैं। इन चट्टानों को देखकर कई वैज्ञानिक भी हैरान हैं। याना गांव की चट्टान तीर्थयात्रियों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों को भी आकर्षित करती है। अगर आपका आने वाले समय में अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान है तो आप यहां जा सकते हैं।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आज अपने परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं. इस गांव का भ्रमण आपके लिए यादगार साबित होगा।