रूस ने फिर की भारत की जमकर तारीफ

रूस। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergey Lavrov) ने एक बार फिर भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत के साथ-साथ चीन का भी नाम लेते हुए दोनों देशों को अपना सच्चा दोस्त बताया। सर्गेई लावरोव आर्थिक शक्ति के नए केंद्रों के विकास और वित्तीय व राजनीतिक प्रभाव पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि “चीन और भारत रूस के लिए पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से कई मायनों में आगे और अलग हैं।” उन्होंने कहा “एक बहु-ध्रुवीय (मल्टी पोलैरिटी) दुनिया की स्थापना एक उद्देश्यपूर्ण और अजेय प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया को संयुक्त राज्य अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ जो पूरी तरह से वॉशिंगटन से नियंत्रित हैं, इस प्रक्रिया को उलटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये प्रयास व्यर्थ हैं।”
भारत और चीन के लिए अमेरिका को दी चुनौती
उन्होंने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा कि “पश्चिम के देश हाइब्रिड युद्ध (यूक्रेन सहित) के जरिये भारत और चीन जैसे देशों की आर्थिक शक्ति, वित्तीय और राजनीतिक प्रभाव और इनके विकास को रोक नहीं सकते। चीन और भारत जैसे देश पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में कई कदम आगे हैं।”
इस साल 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन साउथ अफ्रीका मेंलावरोव ने तुर्की, मिस्र, फारस की खाड़ी के देशों, ब्राजील और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों को मल्टी पोलैरिटी के भावी केंद्र बताते हुए कहा कि “ये वर्तमान समय में प्रभावशाली और आत्मनिर्भर केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं।” इरिट्रिया में मीडियो को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने घोषणा की कि 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस साल अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होने वाला है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
