चीन के च्यांगसू और चच्यांग आदि क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन मछली पकड़ने पर रोक हटी

 
बीजिंग (आईएएनएस)। चीन के च्यांगसू और चच्यांग प्रांत के तटीय क्षेत्रों में 6 अगस्त को चार प्रकार की विशेष रूप से लाइसेंस प्राप्त मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने पूर्वी चीन सागर में मछली पकड़ने की रोक को समय से पहले समाप्त कर दिया और मछली पकड़ने की शुरुआत की।
5 अगस्त के दोपहर के बाद च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर के तोंगचाओ बंदरगाह में मछली पकड़ने वाली 62 नावें एक के बाद एक बंदरगाह बेसिन से निकलीं। 6 अगस्त की सुबह नानथोंग शहर के ल्युसी बंदरगाह से 130 से अधिक नौकाएं निकलीं।
मछुआरे चियांग हाओ के अनुसार मछली पकड़ने के क्षेत्र तक जल्द से जल्द पहुंचने में 3-4 घंटे लगेंगे। मछली पकड़ने की मुख्य वस्तुएं गोल्डन हुक झींगा, केकड़ा और फ्लैटफिश हैं।
उधर, चच्यांग प्रांत के निंगबो, चोशान और थाईचो आदि क्षेत्रों में दस हजार मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने भी मछली पकड़ने की शुरुआत की।
6 अगस्त की सुबह चच्यांग प्रांत के चोशान क्षेत्र में स्थित एक बंदरगाह में दैनिक आवश्यकताओं का परिवहन करने वाली छोटी नावें बंदरगाह में घूम रही थीं, वे मछली पकड़ने वाली नौकाओं को दैनिक आवश्यकताएं और अन्य सामग्री भेजने में व्यस्त थीं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक