तालाब में युवक ने छलांग लगाने से मौत

कोटा। कोटा शहर अलग-अलग थाना क्षेत्र में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नही हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। निगम की रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे के (4 से 5 के बीच) अंदर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। दोनों की उम्र 40 से 45 के बीच है।
पहला हादसा कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। मोहनलाल सुखाड़िया कॉलोनी के पास बायीं मुख्य नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर निगम गोताखोर में मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकाला। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि शव 24 घंटे पुराना है। दूसरी घटना किशोर सागर तालाब की है। जैन दिवाकर हॉस्पिटल के पास से अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर निगम गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हुलिए से मंदबुद्धि अवस्था मे बताया जा रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक