आसमान में बादल छाए रहने से दिन और रात का पारा गिर गया, रातें ठंडी

राजसमंद: इस महीने में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी काले घने बादल छाए रहे। जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। जहां रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री था। वहीं सोमवार को भी बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में प्वाइंट पांच की गिरावट से 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान में प्वाइंट दो गिरावट से 15 डिग्री हो गया।

अक्टूबर माह की शुरूआत में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लग गया। फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। लगातार दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। रात का पारा कम होने के साथ ही रात को ठंड का अहसास बढ़ने लगा हैं। लेकिन 15 अक्टूबर मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में पहला पश्चिमी विक्षोभ होने से इसका असर से जिले में तापमान में गिरावट हुई। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ होने से फिर से तापमान में गिरावट हुई। जहां 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक