ज्ञानवापी सर्वे ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे चल रहा है रेडिएशन तकनीक से हो रही है जांच

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इन दिनों काफी हलचल है। ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे जारी है। शुक्रवार को शुरू हुआ सर्वे अब शनिवार को भी जारी रहा।। शनिवार को एक बार फिर से एएसआई की टीम सर्वे के लिए पहुंची औक सुबह नौ बजे सर्वे शुरू हो गया है।हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वेक्षण आज सुबह 9 बजे शुरू हो गया है। सर्वेक्षण का दूसरा दिन है। हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूर्ण सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आए हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए। वकील ने साफ कहा कि सर्वेक्षण से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है…किसी भी चीज पर आरोप होता है तो उसकी जांच होती है और जो सच होता है वो सामने आता है।सर्वे को लेकर कोर्ट के आदेश पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि किसी भी चीज पर अगर आरोप लगता है, अब वो चाहे मंदिर हो या मस्जिद हो उसका जांच होना चाहिए। सच सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई इस सर्वे का विरोध नहीं कर रहा है, सब सहयोग कर रहे हैं।सर्वेक्षण का सर्वे जारी है। शुक्रवार को शुरू हुआ सर्वे अब शनिवार को भी जारी रहा।। शनिवार को एक बार फिर से एएसआई की टीम सर्वे के लिए पहुंची औक सुबह नौ बजे सर्वे शुरू हो गया है।हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वेक्षण आज सुबह 9 बजे शुरू हो गया है। सर्वेक्षण का दूसरा दिन है। हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूर्ण सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं। वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आए हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए। वकील ने साफ कहा कि सर्वेक्षण से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है…किसी भी चीज पर आरोप होता है तो उसकी जांच होती है और जो सच होता है वो सामने आता है।सर्वे को लेकर कोर्ट के आदेश पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि किसी भी चीज पर अगर आरोप लगता है, अब वो चाहे मंदिर हो या मस्जिद हो उसका जांच होना चाहिए। सच सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई इस सर्वे का विरोध नहीं कर रहा है, सब सहयोग कर रहे हैं।
