दानिश अबरार सवाई माधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे

सवाई माधोपुर: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद 33 प्रत्याशी की सूची जारी की है। जिसमें सवाई माधोपुर से वर्तमान विधायक दानिश अबरार को प्रत्याशी बनाया है। दानिश अबरार सवाई माधोपुर से वर्तमान विधायक हैं और मुख्यमंत्री सलाहकार हैं। दानिश अबरार ने पहली बार साल 2013 में सवाई माधोपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

इस चुनाव में वह तीसरे नम्बर पर रहे थे। यह चुनाव दानिश अबरार करीब 15 हजार वोटों से हारे। जिसके बाद उन्हें साल 2018 में कांग्रेस ने फिर प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में दानिश अबरार ने भाजपा की आशा मीणा को 25 हजार 199 वोटों से चुनाव हराया था। अब एक बार फिर से कांग्रेस ने तीसरी बार दानिश अबरार पर भरोसा जताया है।