6 साल की बच्‍ची के साथ 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास, निकला पड़ोसी

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके में 6 साल की बच्‍ची के साथ 16 साल के एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

किशोर बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और बच्ची के घर इसका आना-जाना रहता था। पीड़ित बच्ची की मां ने 15 नवंबर को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने थाना साहिबाबाद में सूचना दी थी क‍ि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने उनकी बेेेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। किशोर की गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक