अंबानी के जियोबुक को बनाएगा चाइना, क्या सरकारी इंपोर्ट बैन पर होगा असर

मुंबई |  रिलायंस ने हाल ही में JioBook लॉन्च किया है। जियो का टैग जुड़ने से कई लोग इसे मेड-इन-इंडिया लैपटॉप समझने की गलती कर बैठते हैं। अगर आप भी इसे भारत में बनी डिवाइस मान रहे हैं तो रुकिए। इस लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग चीन में की गई है। सुनने में भले ही यह बात अजीब लगे, लेकिन यह सच है। इसके अलावा JioBook की बिक्री भी रिलायंस जियो के जरिए नहीं बल्कि रिलायंस रिटेल के जरिए की जा रही है। आइए आगे समझते हैं पूरा मामला.JioBook की निर्माण कंपनी हुनान ग्रेटवॉल कंप्यूटर सिस्टम है, जो चीन में है। मतलब साफ है कि मुकेश अंबानी की जियोबुक भारत में नहीं बल्कि चीन में बनी है। अगर आप Amazon की वेबसाइट पर जियोबुक का लेटेस्ट मॉडल सर्च करेंगे तो इसके चीनी निर्माता का नाम साफ नजर आएगा।
आयात प्रतिबंध के बाद अंबानी को भी नुकसान हुआ
अब तक कई लोग सोच रहे हैं कि JioBook भारत में बनी है और भारत में लैपटॉप आयात पर प्रतिबंध लगाने से रिलायंस रिटेल पर कोई असर नहीं पड़ेगा, वे गलत हैं। बैन होने वाली लिस्ट में JioBook का नाम भी आता है, क्योंकि यह मेड-इन-चाइना लैपटॉप है। जियोबुक के पहली और दूसरी पीढ़ी के दोनों मॉडल चीन में ही बनाए गए हैं।
भारत में लैपटॉप आयात पर प्रतिबंध
आपको बता दें कि भारत सरकार ने 3 अगस्त को लैपटॉप, टैबलेट और ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। अब से कंपनियों को लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट जैसे उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस लेना होगा। सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत भारत में ऐसे उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया है।
अब भारत नहीं आएंगे JioBook लैपटॉप?
जैसा कि ऊपर बताया गया है, JioBook चीन में बनी है और अब कंपनियों को बाहर से बने लैपटॉप भारत में लाने के लिए सरकार से मंजूरी लेनी होगी। अब रिलायंस रिटेल इस स्थिति से कैसे निपटेगी, यह फिलहाल पता नहीं है। मनी9 के संपादक अंशुमान तिवारी का कहना है कि जियोबुक को भारत में बैन किए जाने की कोई गुंजाइश नहीं है.


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक