Top Newsभारतवीडियो

राहुल, हुड्डा और गहलोत मणिपुर रवाना

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। वे आज मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।

आज से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से एक और यात्रा की शुरुआत होगी, ये इस बात का प्रतीक है कि राहुल गांधी इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं। वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।”

वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे इतिहास बनेगा। देश के सामने जो चुनौतियां हैं उससे पूरा देश चिंतित है। संविधान की धज्जियां उड़ रहीं हैं। देशवासियों के सामने जो मूलभूत समस्याएं हैं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बिखराव, तानव, हिंसा ये समाप्त होनी चाहिए। इन हालातों में सामाजिक न्याय हर नागरिक को मिले इसके लिए राहुल गांधी ये यात्रा शुरू कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं के ये संदेश पूरे देश में जाएगा।”

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक