साईबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिवान। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव से बुधवार की सुबह हरियाणा पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर हरियाणा लेकर चली गई है। गिरफ्तार लोगों में पसनौली गगन निवासी नसीर राजा व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि हरियाणा के किसी व्यक्ति से साइबर क्राइम के तहत रुपये की ठगी की गई है।इसमें पसनौली गगन गांव के दो लोग शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के सहयोग से स्थानीय थाना ने बुधवार की सुबह पसनौली गगन गांव पहुंचकर नसीर राजा एवं अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाई। हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक