जंगल में लटकी मिली दो लाशें, मौत की वजह ने सबको किया हैरान

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और एक पुरूष का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतार अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों मृतक आपस में देवर-भाभी है। पुलिस ने दोनों के सुसाइड की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। यह घटना जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के साईं गांव में रविवार सुबह की है।

शेरगढ़ थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे साईं गांव में एक महिला (50) और पुरुष (48) ने पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों ने सुबह शवों को लटके देखे तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पेड़ की शाख पर फंदा लगाकर एक महिला और पुरुष लटके हुए थे। दोनों की बॉडी को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया। मृतक की पहचान शेरू खान और रईसा के तौर पर हुई। दोनों आपस में देवर-भाभी थे। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक