रोडवेज डिपो को मिली 8 नई बसें, दिल्ली तक चलेंगी, यात्रियों को राहत

धौलपुर। धौलपुर रोडवेज डिपो के बेड़े में गुरुवार को 8 नई बसें और जुड़ गईं। नवीन बसों का शुक्रवार से संचालन शुरू हो गया। इन बसों को देश की राजधानी दिल्ली के मार्ग पर लगाया है। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। कुछ महीनों से दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते बीएस-4 मानक की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। जिससे यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियो की परेशानी हो देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने धौलपुर डिपो को आठ नई बसें की सौगात दी है। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डिपो को नई बसें मिली हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोडवेज की बेहतर सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दिल्ली तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। काफी समय से दिल्ली सरकार ने पुरानी बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
जिसके बाद अब विभाग को बीएस-6 मॉडल की बस मिल गई हैं। ये बसें मिलने से प्रतिदिन सुबह से इनका संचालन शुरू हो जाएगा। नई बस सेवाएं दिल्ली के लिए शुरु की गई है। उनसे लगभग 38 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को सीधे दिल्ली के लिए बस मिल जाएगी। इन बसों को कस्बा सहित आसपास गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। धौलपुर रोडवेज डिपो से सुबह 5 बजे से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद 6 बजे फिर 7 बजे उसके बाद 8 बजे दिल्ली के डिपो से मिलने वाली बस में सफर कर सकेंगे। इसके बाद राजाखेड़ा से सुबह 9.30 बजे दिल्ली के लिए बस मिलेगी। उसके बाद सुबह 10.30 बजे बसेड़ी से सीधे दिल्ली के लिए बस मिल सकेगी। वहीं, रात 9 बजे धौलपुर डिपो से दिल्ली के बस रवाना होगी। धौलपुर टीवी आधार पर नर्सिंग/ पैरामेडिकल भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। मुख्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा ने बताया कि यूटीबी आधार पर नर्सिंग एंव पैरामेडिकल भर्ती 2023 के अंतर्गत पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 सितंबर रात्रि 12 बजे तक के लिए किया गया है।
