घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता पहुंची थाने, पति के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना। थाना वूमैन सैल पुलिस ने घरेलू हिंसा की शिकार किरण निवासी प्रेम नगर द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के जो आरोप लगाए थे, उसकी जांच करने पर जांच अधिकारी मीत राम ने पीड़िता के पति तरुण कछाड़ निवासी खानपुरा मध्यप्रदेश के खिलाफ अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। किरण ने बताया कि उसकी शादी तरुण कछाड़ के साथ 7 अक्तूबर 2019 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक दिन उन्होंने स्त्री धन अपने पास रख कर मुझे घर से निकाल दिया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
