केले के पौधे से जुड़े वास्तु नियम जाने

वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया हैं जिसका अगर पालन किया जाए तो लाभ मिलता हैं लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं।
वास्तुशास्त्र में केले के पेड़ से जुड़े भी कुछ नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार इसे पेड़ को घर में अगर लगाया जाए तो शुभता और सकारात्मकता का माहौल बनता हैं साथ ही देवी देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा केले के पौधे को घर की किस दिशा में लगाना चाहिए इसके बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
केले के पौधे से जुड़े वास्तु नियम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवगुरु बृहस्पति का वास होता हैं। इसका प्रयोग हर शुभ व मांगलिक कार्यों में किया जाता हैं माना जाता हैं कि घर में केले के पेड़ को लगाने से शुभता आती हैं। वास्तु अनुसार केले के पौधे हमेशा ही घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता हैं ऐसे में यहां पर केले का पेड़ लगाने से ईश्वर कृपा सदा बनी रहती हैं।
लेकिन भूलकर भी केले के पेड़ को पूर्व या दक्षिण दिशा के आग्नेय कोण में नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी इस पौधे को लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं ऐसा करने से नकारात्मकता आती हैं। वास्तु अनुसार प्रवेश द्वार पर भी यह पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक शक्ति अवरुद्ध होती हैं। अगर आपने अपने घर में केले का पौधा लगाया हैं तो इसके आस पास किसी भी तरह के कांटेदार पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में क्लेश की स्थिति पैदा होती हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक