ओकओवर पहुंचे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दोनों गुट

शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को लेकर कर्मचारी राजनीति गर्माई हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महासंघ के 2 समानांतर (प्रदीप ठाकुर और त्रिलोक ठाकुर) गुट के प्रतिनिधिमंडलों ने ओकओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से अलग-अलग मुलाकात की तथा अपना-अपना पक्ष रखा। प्रदीप ठाकुर गुट सभी जिलों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर चुका है और सरकार से मान्यता दिए जाने की मांग कर रहा है। इसी तरह त्रिलोक ठाकुर गुट का दावा है कि प्रदेश कार्यकारिणी का गठन 30 अक्तूबर से पहले कर दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाया गया है। बता दें कि प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार ने अश्वनी ठाकुर के महासंघ काे मान्यता दी थी।
इसी कड़ी में सरकार बदलने के बाद अब महासंघ के 2 समानांतर गुट सामने आए हैं और सरकार के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदीप ठाकुर एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और हाल ही में हुए चुनाव में उन्हें अराजत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष भी चुना गया है। इसी तरह त्रिलोक ठाकुर हिमाचल प्रदेश गैर-शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की चुनावी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। इसी कड़ी में शनिवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे जबकि 12 अक्तूबर को चुनाव आयोजित होंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक