पान ठेला वाले के खाते में आते रोजाना लाखों रुपए, गिरोह का एक ठगबाज पकड़ाया

रायपुर। चाय-नाश्ता, सब्जी, पान मसाला और वेल्डिंग का काम कर गुजर-बसर करने वाले राज्य के 60 से ज्यादा लोगों के खाते में रोज लाखों का रुपए का ट्रांजेक्शन हो रहा है। खाते में पैसा जमा हो रहा है। कुछ देर बाद उसे निकाला जा रहा है। ट्रांजेक्शन का डिटेल लेकर जब पुलिस पहुंची तो लोग सकते में आ गए। उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि उनका कई बैंकों में खाता है। उसमें रोज पैसा जमा हो रहा है और एटीएम ​से निकल रहा है। पुलिस गरीबों के दस्तावेज का दुरुपयोग कर खाता खोलने वाले गिरोह के एक और सदस्य फरहान ​हिंगोरा को भी पकड़ लिया है। आरोपी से फोन, पासबुक, एटीएम और चेकबुक जब्त किया गया है। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। देवेंद्र नगर के एक कारोबारी की तलाश की जा रही है। वह सरगना रजत अग्रवाल का ​करीबी है।
पुलिस ने बताया ​कि राज्य में बैंक खाते की व्यवस्था या खुलवाने वाला बड़ा रैकेट काम कर रहा है। राज्य के प्राय: हर शहर में इस तरह का गिरोह है। यह गिरोह रिक्शा-ऑटो वाला, चाय-नाश्ता, सब्जी, फेरीवाला जैसे लोगों को निशाना बना रहा है। उन्हें मोटे कमीशन का झांसा देकर उनका खाता खोला जा रहा है। कई बाद उन्हें गुमराह कर दस्तावेज लेकर उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे खाते खोलकर बड़े बुकी और सटोरियों को उनकी जानकारी दी जाती है। उसी में सटोरी सट्टे के पैसों का ट्रांजेक्शन करते हैं। राज्य में इस तरह के 10 हजार से ज्यादा खाते चल रहे हैं। इसमें रोज पैसों का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इन पैसों को निकालकर विदेश में मनी लॉन्ड्रिंग की जा रही है। पुलिस को पड़ताल में 100 से ज्यादा खाते की जानकारी मिली है। कुछ महाराष्ट्र के भी खाते मिले हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक