OMG! हवा में ही विमान का इमरजेंसी एग्जिट कवर हटाने की कोशिश करने लगा यात्री, FIR दर्ज

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर लैंडिंग से ठीक पहले आपातकालीन एक्जिट गेट कवर खोलने की कोशिश की, जिसके बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिस वक्त यात्री ने यह हरकत की विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा था। जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने से ठीक पहले इंडिगो की उड़ान 6ई-5274 में हुई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री विमान में इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। यात्री जिस वक्त इमरजेंसी एग्जिट का कवर हटाने की कोशिश कर रहा था, उस वक्त फ्लाइट हवा में थी और लैंडिंग की तैयारी कर रही थी।
एयरलाइन्स ने अपने एक बयान में कहा कि फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैप्टन को यात्री के कारनामे की जानकारी दी। इसके साथ ही क्रू मेंमर ने आरोपी यात्री को भी चेतावनी दी। इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के सुरक्षित परिचालन को लेकर आरोपी यात्री के व्यवहार को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया।
इंडिगो ने बताया कि उन्होंने आरोपी यात्री के खिलाफ लैंडिंग की तैयारी कर रहे फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं मामले में आगे की जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक