कुत्तों के बालों से ज्यादा पुरुषों की दाढ़ी में पाए गए बैक्टीरिया, जानें इसकी सफाई का सही तरीका

वर्तमान समय में पुरुषों में बियर्ड अर्थात दाढ़ी रखने का चलन काफी बढ़ गया हैं। साधारण इंसान हो या सेलेब्रिटी सभी बियर्ड लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। यह आपके लुक्स को आकर्षक बनाने के साथ ही पर्सनलिटी को भी निखारने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की दाढ़ी में कुत्तों के बालों से ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि स्किन और सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। इस अध्ययन में नमूना का एक छोटा आकार लिया गया और अलग-अलग नस्लों के 30 कुत्तों और 18 पुरुषों का परीक्षण किया गया था। ऐसे में जरूरी हैं कि बियर्ड की अच्छे से सफाई की जाए। आज हम आपको इस शोध, दाढ़ी की सफाई का घरेलू नुस्खा और दाढ़ी को साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…
क्या कहता है शोध?
कुत्ते के गले से, कंधे और ब्लेट के बीच से बैक्टीरिया के नमूने लिए गए। अध्ययन में नस्लों में 3 महीने से लेकर 13 साल की उम्र के बीच के जर्मन कुत्तों को शामिल किया गया। वहीं पुरुषों ने शोधकर्ताओं को मुंह के नीचे स्थित अपनी दाढ़ी के बालों के नमूने प्रदान किए। प्रत्येक दाढ़ी की लंबाई शोधकर्ताओं द्वारा सेंटीमीटर में नापा गया। शोधकर्ताओं ने पुरुषों की दाढ़ी कुत्तों के गर्दन के फर की तुलना में काफी अधिक रोगाणुओं थे और ये रोगाणुओं मनुष्यों के लिए काफी अधिक रोगजनक थे। अध्ययन में पुरुषों की दाढ़ी में कुत्तों की तुलना में उनकी बैक्टीरिया की मात्रा अधिक पाई है।
सफाई के लिए दही के साथ करें नींबू का इस्तेमाल
दाढ़ी के बालों में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आपको दही और नींबू का एक साथ इस्तेमाल करना है। दही में ऐसे विशेष गुण मौजूद होते हैं जो चेहरे की त्वचा को साफ करने के साथ-साथ बालों में मौजूद गंदगी को भी साफ करने की क्षमता रखते हैं। जबकि नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दाढ़ी के बालों को चमकदार बनाने में काफी मदद करेगा। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले दही को एक कटोरी में रखें और इसमें ऊपर से नींबू रस मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब दही को अपने हाथों के सहारे दाढ़ी पर लगाएं और इसे हल्के हल्के हाथों स्क्रब करें। दही और नींबू के इस मिश्रण को कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपनी दाढ़ी पर स्क्रब करें और उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद आपको खुद ही दाढ़ी के बालों में हल्कापन महसूस होगा और उसकी गंदगी भी काफी हद तक साफ होती हुई दिख जाएगी।
दाढ़ी को कितनी बार साफ करना है जरूरी?
सप्ताह में एक या दो बार दाढ़ी को इस प्रोसेस में सफाई करें। अगर आप इसे बार-बार धोना नहीं चाहते हैं क्योंकि आप इसके प्राकृतिक तेलों के बालों को छीन लेंगे को ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बल्कि इसे अच्छा और स्वस्थ रखने के लिए इसे बार-बार साफ करें और कोशिश करें कि दाढ़ी ज्यादा लंबी न हो।
दाढ़ी को साफ करने का सही तरीका
बियर्ड शैंपू का इस्तेमाल
शैंपू करना बियर्ड को साफ-सुथरा रखने का सबसे जरूरी और पहला हिस्सा है। सिर के बालों को धोने वाला शैंपू बियर्ड को धोने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बियर्ड के लिए अलग से शैंपू आता है। बियर्ड को धोने के लिए बियर्ड शैंपू कितना इस्तेमाल करें। इस शैंपू को खास फॉर्मूले से बनाया जाता है, जो कि स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है और बियर्ड को बेहतरीन खुशबू भी देता है। ये बियर्ड के आकार और प्रकार पर निर्भर करता है। बियर्ड को धोने के लिए आकार के हिसाब से शैंपू लेकर दोनों हाथों में उसे रगड़ें। इसके बाद शैंपू लेकर बियर्ड की हथेलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद अंगुलियों को बियर्ड की जड़ों में ले जाकर धीरे-धीरे मसाज करें। कोशिश करें कि इस दौरान आपके बियर्ड का हर बाल अच्छे से शैंपू से कोट हो जाए।
धोना
शॉर्ट बियर्ड को धोने में तो कोई समस्या नहीं होती है। इसे धोना आसान भी है। लेकिन समस्या लंबी बियर्ड को धोते समय आती है, क्योंकि कई बार इनमें शैंपू या झाग फंसा रह जाता है। इसलिए जब भी शैंपू के बाद आप लंबी बियर्ड को धोएं तो पानी गिराते हुए सिर को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ते रहें। इससे पानी आपकी बियर्ड के कोने-कोने में पहुंच जाएगा।
कंडीशनिंग
बियर्ड को अच्छे से धोने के बाद, बियर्ड से धूल-मिट्टी और गंदगी के साथ ही शैंपू का झाग भी निकल जाता है। अब वक्त बियर्ड कंडीशनर लगाने का है। बियर्ड कंडीशनर आपकी बियर्ड को सॉफ्ट बनाते हैं और इससे बियर्ड की देखभाल का काम कहीं आसान हो जाता है। ये स्टेप आपकी बियर्ड के सफेद बालों की देखभाल के लिए भी बहुत जरूरी है। ये बाल ज्यादातर आपकी बियर्ड के सामान्य बालों से ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
सुखाना
बियर्ड को कभी भी विंड ब्लोअर से नहीं सुखाना चाहिए। बियर्ड को ब्लो से सुखाने का मतलब है अपने चेहरे की स्किन को ब्लो से सुखाना, ये बियर्ड के साथ ही स्किन के लिए भी खराब है। इसकी जगह बियर्ड को हमेशा ही मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाना चाहिए। इसके बाद उलझे हुए बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाना चाहिए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक