मुनाफे के फेर में जनहित से खिलवाड़ का आरोप

गरमपानी | गरमपानी खैरना क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली शिप्रा नदी क्षेत्र में नदी के बीचोबीच विशालकाय बोल्डरों का निस्तारण न किए जाने से व्यापारी नेता ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की महज छोटे पत्थरों को तोड़ निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि खतरे के सबब बने बोल्डरो की अनदेखी की जा रही है। व्यापारी नेता ने मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
दरअसल, खैरना क्षेत्र के ठीक पीछे बाढ़ सुरक्षा कार्य गतिमान है। नियमानुसार कार्यदाई संस्था को नदी के बीचोबीच स्थित विशालकाय बोल्डरों को भी तोड़कर निस्तारण करना है ताकी नदी का वेग तेज होने पर प्रवाह आबादी की ओर न हो।
व्यापारी नेता हितेश साह ने आरोप लगाया है की मुनाफे के फेर में जनहित से खिलवाड़ किया जा रहा है‌। बोल्डरो को तोड़ने के लिए नदी में पोकलैंड मशीन भी उतारी गई है बावजूद बोल्डर जस के तस है‌। मशीन से महज निर्माण कार्यों में इस्तेमाल को पत्थर तोड़े जा रहे हैं। पर खतरे के सबब बने बोल्डरो की अनदेखी की जा रही है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि मनमाना रवैया अपनाया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना शुरु किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक