गायत्री महायज्ञ के दौरान भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत

छपरा: छपरा में शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब गायत्री यज्ञ के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद की रहने वाली थीं और यज्ञ में शामिल होने के लिए ही आई थीं। हादसे में 4-5 महिलाएं घायल हुई हैं।

आयोजकों का अनुमान था कि एक दिन में मैक्सिमम एक लाख लोग जुटेंगे। आज अंतिम दिन सुबह से ही भीड़ बढ़ गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को करीब 2 लाख लोग यज्ञ में शामिल हुए। हालांकि सुबह 11 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई।

दरियापुर के मस्तीचक में गायत्री यज्ञ चल रहा था। जिसमें भारी भीड़ पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह यज्ञशाला खुलने के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। पुलिस के बीच बचाव और धक्का मुक्की के बीच दो महिलाओं की मौत हो गई है।

इस घटना के बाद सारण के एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। आज चार दिनों के अनुष्ठान का आखिरी दिन है। हवन के लिए अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मची। हालांकि इस पूरे मामले पर आयोजन समिति की ओर से किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक