आर्थिक राशिफल: 7 अगस्त 2023

अगस्‍त के इस सप्ताह में सूर्य और शुक्र का संयोग कर्क राशि में होने जा रहा है। शुक्र के कर्क राशि में आने से गजलक्ष्‍मी नामक राजयोग भी बनने जा रहा है। इससे मिथुन और सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्‍नति प्राप्‍त होगी और धन लाभ भी होगा। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का सप्‍ताहिक आर्थिक करियर राशिफल।

मेष आर्थिक राशिफल: धन लाभ भी होगा
मेष राशि वालों के लिए सप्‍ताह‍ आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम है एवं धन लाभ भी होगा। धन संबंधित मामलों में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिनकी रौबीली पर्सनैलिटी है। सेहत में भी काफी सुधार रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। परिवार के मामलों में कुछ बंधन महसूस हो सकता है। यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला की वजह से कष्ट बढ़ सकते हैं एवं प्रॉजेक्ट के मामलों में किसी प्रकार की बहस से बचें। इस सप्ताह से जीवन में कई बदलाव नज़र आएंगे। सप्ताह के अंत में धीरे धीरे सुकून जीवन में लौटेगा।
वृषभ आर्थिक राशिफल: जीवन में आगे बढ़ेंगे
वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह काफी सुकून रहेगा एवं आपके प्रॉजेक्ट को पूर्ण करने में आपको किसी का सहयोग भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है एवं अपनी सोच पर टिके रहेंगे तो धन लाभ रहेगा। यात्राओं द्वारा भी कष्‍ट बढ़ेंगे और एंग्‍जाइटी महसूस होगी। सप्ताह के अंत में एक व्यापक दृष्टिकोण से जीवन में आगे बढ़ेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
मिथुन आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी
मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी यह सप्ताह आपके लिए धन वृद्धि लेकर आ रहा है एवं आपके द्वारा किए गए निवेशों से धन प्राप्त होगा। परिवार के मामलों में उतार चढ़ाव तो रहेंगे लेकिन अगर लापरवाही नहीं बरतेंगे तो सुख समृद्धि प्राप्त होगी। इस सप्ताह की गई यात्राओं की वजह से आपको कष्‍ट हो सकते हैं। इन्हें टाल देना बेहतर होगा। अपनी इंट्यूइशन का अनुसरण कर निर्णय लेना पड़ेगा।
कर्क आर्थिक राशिफल: यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा
कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह उन्नति होगी एवं रुके हुए प्रॉजेक्ट दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है एवं धन लाभ लेकर आ रहा है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति महसूस होगी। सप्ताह के अंत में किसी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है और काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
सिंह आर्थिक राशिफल: आप जोश से भरे रहेंगे
सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह सप्ताह अनुकूल है एवं धन लाभ लेकर आ रहा है। आप अपने निवेशों को लेकर भविष्य के लिए कुछ निर्णय ले सकते हैं। इस सप्‍ताह आप जोश से भरे रहेंगे। आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता सबका मन मोह लेगी। इस सप्ताह यात्राओं के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिनके द्वारा भविष्य में सुंदर संयोग बनेंगे। यात्राओं द्वारा भी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति तो होगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन में खलिश रहेगी।
कन्या आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में समय अनुकूल
कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में इस सप्‍ताह उन्नति होगी एवं धन लाभ रहेंगे। इस संबंध में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुक़ाम हासिल किया है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है एवं धन लाभ होगा। हालांकि किसी निवेश को लेकर शुरुआती दौर में संशय में रहेंगे लेकिन आगे बढ़कर निवेश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा मान सम्मान बढ़ेगा और सफलता मिलेगी। परिवार में किसी संतान को लेकर मन में चिंता बढ़ेगी।
तुला आर्थिक राशिफल: कई अवसर प्राप्‍त होते जाएंगे
तुला राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में उत्तम स्थितियां रहेंगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को पूरा करने के कई अवसर आपको इस सप्ताह प्राप्त होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे एवं धन आगमन होगा। जीवन में सुख सौहार्द महसूस करेंगे। परिवार के मामलों में सुखद अनुभव होंगे। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। अपनी सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग
वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके हित में फ़ैसला लेकर आएगा। आर्थिक मामलों के लिए भी यह सप्ताह उत्तम है एवं धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। आप अपने प्रियजनों के सुंदर भविष्य के लिए कुछ निवेश भी कर सकते हैं। इस सप्ताह सेहत में भी सुधार आएंगे और आप खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं एवं बेचैनी अधिक रहेगी। परिवार में एक नई शुरुआत आपके जीवन को खुशियों से भर देगी। यात्राओं को इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।
धनु आर्थिक राशिफल: धन लाभ के कई संयोग
धनु राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक दृष्टिकोण से काफी उत्तम है एवं धन लाभ के कई संयोग इस सप्ताह बनते जाएंगे। कहीं से अचानक से धन भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में खट्टे मीठे अनुभव होंगे एवं अगर कुछ प्रॉजेक्ट में अवरोध महसूस हो रहा है तो कुछ नए प्रॉजेक्ट की तरफ अग्रसर भी हो सकते हैं। यात्राओं द्वारा इस सप्ताह कष्ट हो सकते हैं एवं इन्हें टाल दें तो बेहतर होगा। परिवार के मामलों में बरती गई लापरवाही आपके लिए कष्ट लेकर आ सकती है। सप्ताह के अंत में कुछ नया सीख कर अपने जीवन में अप्लाई करेंगे तो सुखी रहेंगे।
मकर आर्थिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट शुरू होगा
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह संयम एवं व्यवहारकुशल होकर निर्णय लेने वाला सप्ताह है। आर्थिक मामलों में यथार्थवादी होकर निर्णय लेंगे तो धन लाभ होगा। कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए काफी चैलेंजिंग रहेगा एवं प्रॉजेक्ट को पूर्ण होने में कई अवरोध महसूस हो सकते हैं। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा सफलता हासिल होगी। सप्ताह के अंत में आपके द्वारा लगातार किए गए प्रयास आपके हित में फ़ैसला लेकर आएंगे।
कुंभ आर्थिक राशिफल: सुख समृद्धि के शुभ संयोग
कुंभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी भले ही वह आपकी अपेक्षाओं से कमतर क्यों न हो। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह तकलीफ उठानी पड़ सकती है एवं बेचैनी भी अधिक रहेगी। परिवार में आपको किए गए वादे इस सप्ताह पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल करेंगे एवं किसी लिखापढ़ी के डॉक्यूमेंट को लेकर परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
मीन आर्थिक राशिफल: प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे
मीन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे एवं प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। परिवार से संबंधित सुखद समाचार इस सप्ताह की शुरुआत से ही मिल सकते हैं। इस सप्ताह यात्राओं को करने से पहले मन थोड़ा सा संशय में रहेगा लेकिन अगर यात्राओं को करेंगे तो आपकी यात्रा मधुर स्मृतियों से भरी रहेंगी। आर्थिक मामलों को लेकर मन चिंतित हो सकता है। सप्ताह के अंत में सुख समृद्धि के के शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक