सरकार ने दशहरे के अवसर पर राज्य के सभी सेवा केन्द्रों में आधे दिन की छुट्टी का किया ऐलान

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दशहरे के अवसर पर राज्य के सभी सेवा केन्द्रों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतों संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 24 अक्तूबर को सभी सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यशील रहेंगे और इन केन्द्रों में आम दिनों की तरह सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाएं लेने के लिए 24 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से पहले सेवा केन्द्रों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को छोडक़र बाकी दिन सेवा केंद्र अपने मौजूदा समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक