उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर जारी, 1 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं 39 ट्रेनें

लखनऊ। उत्तर भारत में कड़ाके सर्दी और कोहरे की चपेट ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी। दरअसल, उत्तर प्रदेश, बिहार, कोलकाता से आने वाली ट्रेन घने कोहरे के कारण घंटो लेट चल रही हैं, वहीं कुछ ट्रेन कैंसिल भी चल रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी कई दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और कोहरा जारी रहेगा। 10 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे कई राज्य घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। कोहरे के धुंध से यातायात पर असर पड़ा है। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण दिल्ली-काठमांडु, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़ की फ्लाइट्स लेट हैं।
