कर्पूरी चर्चा एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला जदयू की बैठक

लखीसराय। जनता दल यूनाइटेड की बैठक जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद संगठन के पदाधिकारी ,प्रखंड अध्यक्ष एवं सम्मानित लोगों से आगामी 4 नवंबर 2023 को जिला मुख्यालय के आर के मैदान में आयोजित होने वाली कर्पूरी चर्चा एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आगमन कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तार से प्रचार प्रसार किये जाने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने तमाम लोगों से कार्यक्रम की सफलता के लिए जन-जन में प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान तेज किए जाने की अपील की। बैठक में जदयू नेता अशोक शर्मा, योगेंद्र राय, महेंद्र यादव ,नगर सभापति अरविंद पासवान, अशोक मंडल ,लक्ष्मण महतो, उपेंद्र वर्मा ,के एन सिंह, राजकुमार महतो, अजीत पटेल, भाषो यादव ,जनार्दन सिंह, मेघु मुखिया, विपिन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक